शिवपुरी: दीपक गुप्ता राजेश्वरी रोड निवासी द्वारा फर्जी ऑडिट रिपोर्ट जारी करने का कार्य किया जा रहा है दीपक गुप्ता के ऑफिस से सीए प्रभात कुमार नायक के नाम पर सील लगाकर ऑडिट रिपोर्ट दी जा रही हैं जिन पर UDIN अंकित नहीं है और यह भविष्य की तारीखों का ऑडिट तक कर रहे हैं. सूचना के अनुसार, दीपक गुप्ता के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री नहीं है, फिर भी वह राजेश्वरी रोड पर अपने आप को सीए के रूप में प्रचारित कर कार्य कर रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों से मालूम चला है कि गुप्ता स्कूलों और संस्थानों की वर्ष 2024-2025 के लिए फर्जी ऑडिट रिपोर्ट जारी कर रहे हैं, जो नियमों का घोर उल्लंघन है (वर्तमान तिथि में 2024-2025 का ऑडिट संभव नहीं है)। इन रिपोर्टों में एक विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या (यूडीआईएन) को भी नहीं डाला गया है. जो किसी भी चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी किए गए दस्तावेज़ के लिए अनिवार्य है।
आज के समय में स्कूलों और अन्य संस्थानों को तीन साल के ऑडिट रिपोर्ट शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं। यह व्यक्ति उन लोगों को बिना UDIN के अपने ऑफिस से ऑडिट रिपोर्ट जारी कर रहे हैं l शिक्षा विभाग से के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिला शिक्षा अधिकारी को भी इसकी लिखित शिकायत की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्वरी रोड आजकल फर्जी सीए का अड्डा बन गया हैं. यहां दीपक गुप्ता (कृष्णा एसोसिएट्स)के अलावा और भी लोग अपने आप को सीए बताते हुए प्रैक्टिस कर रहे हैं. दीपक गुप्ता की ट्रू कॉलर आईडी में उनके नाम के आगे “सीए” लगा दिखाई देता है और उनका ईमेल पता CADEEPAK0312@GMAIL.COM है। साथ ही सीए प्रभात कुमार नायक के लेटर हेड पर दीपक गुप्ता का मोबाइल न. डला है. किसी भी गैर चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए इस तरह के तरीकों का इस्तेमाल करना अनुचित एवं गैर कानूनी है. ऐसी स्थिति में जो व्यक्ति ऑडिट करा रहा है. उसका भी नुकसान होता है और सरकार को भी वित्तीय नुकसान होता है इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए. सूत्रों से पता लगा है कि सम्बंधित व्यक्तियों और संस्थाओ द्वारा इन लोगो पर कानूनी कार्यवाही की तैयारी भी की जा रही रही है. सीए प्रभात कुमार नायक के लेटर हेड पर दीपक गुप्ता का मोबाइल न. डला होने के कारन सीए प्रभात कुमार नायक से संपर्क नहीं हो सका है.

अकाउंटेंट दीपक गुप्ता कर रहे हैं फर्जी ऑडिट रिपोर्ट साइन, फर्जी ऑडिट रिपोर्ट जारी करने का खुलासा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment