शिवपुरी: जिले की नरवर तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत सोन्हर के माजरा भङईया में शुक्रवार की रात एक किसान के खेत में आग लग गई। इस घटना में किसान के खेत में बने भूसे के कूप सहित झोपड़ी जलकर खाक हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर परिषद नरवर की फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
किसान सेवा जाटव ने बताया कि रात में वह घर के बाहर सो रहा था। उसकी आंख खुली तो उसकी झोपड़ी में आग भड़क हुई थी। इसकी सूचना तत्काल सरपंच बृजेश बैस को दी थी। जिन्होंने फोन कर नगर परिषद की फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया था। तब कहीं जाकर आग बुझ सकी थी।
सेवा राम ने बताया कि सबसे पहले आग भूसे के कूप में भड़की थी। इसके बाद आग पास में बनी झोपडी में भड़क गई थी। आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लगा हैं। लेकिन आगजनी की घटना से उसका गृहस्थी सहित खाने-पीने के सामान जलकर ख़ाक हो गया। जिससे उसे करीब 80 हजार रूपए का नुकसान हुआ है।

खेत में लगी आग, झोपड़ी भी चपेट में आई: गृहस्थी सहित खाने-पीने के सामान जलकर खाक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment