शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के झंडी गांव के ग्रामीणों ने तीन माह से राशन न मिलने से नाराज होकर खतौरा-इंदार मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सहित सरपंच के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटने को राजी हुए।
जानकारी के मुताबिक़ झंडी गांव की राशन की दुकान के संचालक ने पिछले तीन माह से झंडी गांव सहित उढ़ेरा टपरन के ग्रामीणों को राशन नहीं बांटा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारियों से की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
बताया गया है कि राशन की दुकान के संचालक और सेल्समैन पहले राशन देने की ग्रामीणों से हामी भरी गई बाद में पिछले तीन माह का राशन देने से इनकार कर दिया गया। इसी बात से भड़के दोनों गांव के ग्रामीणों ने आज शुक्रवार की दोपहर खतौरा-इंदार मार्ग को जाम कर दिया।
जाम की सूचना लड़ते ही मौके पर इंदार थाना पुलिस पहुंच गई थी। हालांकि ग्रामीण सड़क से हटने को राजी नहीं हुए। इसके बाद सरपंच ने दुकान के संचालक से बात कर राशन दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण सड़क से हटने को राजी हुए।

राशन न मिलने पर भड़के ग्रामीण: खतौरा-इंदार मार्ग को जाम किया, पुलिस सहित सरपंच की समझाइश पर हटने को राजी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment