शिवपुरी के कोलारस अनुविभाग के खतौरा-बिजरौनी की आशा कार्यकर्ताओं ने आशा सुपरवाइज़र पर वाउचर लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के साथ रिश्वत न देने पर मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इसकी शिकायत कोलारस एसडीएम ऑफिस पहुंच कर एसडीएम से की।
आज सुनीता परिहार, सोनम परिहार, धनबाई जाटव सहित तमाम आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ आशा सुपरवाइजर रेखा परिहार पर उनसे वाउचर लगाने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुपरवाइजर रेखा परिहार प्रति माह वाउचर जमा करने पर आधे आधे रूपए मांगती है रूपए कम कर देती हैं और घर पर ही बुलाती हैं। वाउचर और साथ में रूपए लाने के लिए आशा बहनों के साथ उनके पति द्वारा की गई गलत हरकतों के कारण कोई भी आशा उनके घर नहीं जाना चाहती। शासकीय संस्थानों पर बैठक न करते हुए घर पर ही करती है।
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि 6 दिसम्बर 2023 को लिखित शिकायत भी दी और दोनों पक्षों की जांच की गई तो जांच कमेटी द्वारा गलत पाई गई थी। इसके बाद भी रूपए लेना बंद नहीं किया गया और उन्हें कोई फर्क भी नहीं पडा। उनके मानदेय भी पिछले चार माह से रुका हुआ पड़ा है। इसी के चलते सभी आशा कार्यकर्ताओं ने आशा सुपरवाइजर रेखा परिहार पर उचित कार्रवाई कर उनके रुके हुए वेतन को जल्द से जल्द दिलाए जाने की मांग की है।

आशा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से की शिकायत: आशा सुपरवाइज़र पर रिश्वत मांगने के लगाए आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment