दोस्त के साथ मजदूरी कर घर लौट रहा था मृतक
शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिवपुरी श्योपुर स्टेट हाइवे पर हाजीखेड़ी गांव के पास पेट्रोल पंप और गिर्राज होटल के बीच बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है की बाइक सवार दोनों युवक टेंट हाउस पर मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार प्रदीप जाटव निवासी भावखेड़ी थाना सिरसौद ने बताया कि उसका भाई परमाल जाटव अपने साथी हंसराज जाटव के साथ टेंट हाउस पर काम कर अपने घर भाव खेड़ी लौट रहा था। तभी गिर्राज होटल और पेट्रोल पंप के बीच एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।इस हादसे में परमाल जाटव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल हंसराज जाटव को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात ट्रक की तालाश शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार का कहर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा एक की मौत दूसरा मेडिकल कॉलेज रेफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment