शिवपुरी के श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय व चिकित्सालय में कुछ दिन पहले निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता डॉक्टर डी परमहंस ने ओपीडी के साथ ही भर्ती होने वाले मरीजों को तापमान अधिक होने के चलते गर्मी में बेहाल देखा तो तत्काल अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए थे। उसी कड़ी में मंगलवार को गर्मी से निजात के लिए अधिष्ठाता डॉक्टर डी. परमहंस ने 10 बड़े कूलर सहित 15 छोटे कूलर लगवाए गए है। इन कूलरों को ओपीडी के साथ ही सभी वार्डों में रखवाया गया है। साथ ही कुछ बंद पड़े पंखों को भी तत्काल दुरुस्त कराया।
श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की ओपीडी में इन दिनों 600 से लेकर 700 तक मरीज आ रहे हैं। गर्मी अधिक होने पर मरीजों को परेशान होना पड़ता रहा था। ओपीडी कक्षों में भी गर्मी अधिक हो जाने के कारण डॉक्टरों को भी ओपीडी करने में परेशानी होती थी। गर्मी से बचने के लिए कॉलेज प्रशासन ने 25 नए कूलर मंगवाए हैं।
कूलरों को ओपीडी के साथ ही वार्डों में भी रखवाया है। इस दौरान अधिष्ठाता डॉक्टर डी परमहंस ने वार्ड में कहा कि मरीज सहित स्टाफ को मिलेगी ठंडक तभी हमें ईश्वर देगा हमारी जिंदगी में आशीर्वाद स्वरूप ठंडक इसके साथ मरीजों का हाल जाना। इस दौरान चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आशुतोष चौऋषि का कहना है कि नए कूलर लगने से समस्या कुछ हद तक दूर होगी। हमारे द्वारा वार्डों में पंखों पर भी नजर रखी जा रही है। खराब पंखों को तुरंत ठीक कराया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज में मरीजों को गर्मी से मिलेगी निजात: कॉलेज प्रशासन ने 25 नए कूलर मंगवाए, बंद पंखे भी ठीक कराए गए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment