शिवपुरी। साइबर ठग ने आनलाइन आर्डर को कैंसिल कराने के नाम पर एक महिला से 50 हजार रुपये ठग लिए। ठगी की शिकार हुई महिला अब बैंक और थाने के चक्कर काट रही है।
लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी जा रही है। परेशान महिला ने आज इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में आवेदन देकर की और साइबर ठग से उसके रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई।जिस पर महिला का आवेदन साइबर सेल शाखा में भेजकर महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
जानकारी के अनुसार भग्गो पत्नी अतरसिंह जाटव निवासी झांसी तिराहा कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसके पुत्र तरूण जाटव ने ऑनलाईन सिटी मॉल से घड़ी ऑर्डर की थी।घडी पसंद नहीं आने के कारण उसने ऑर्डर कैंसिल कर दिया जिससे उसके खाते से पहले 2 रूपये कटे उसके एक दिन बाद 1 जून 2024 की सुवह करीब सवा दस बजे 50 हजार रुपये कट गये। जो कि विवेक पॉट्री फार्म में जमा किये गये हैं। महिला ने इसकी शिकायत इंडियन ऑवरसीज बैंक शिवपुरी में जाकर की जिस पर मैनेजर ने बताया कि तुम्हारे साथ फ्रॉड हुआ है।हम कुछ नहीं कर सकते पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। महिला ने बताया कि जब उसके पति ने कोरियर सर्विस वाले के फोन नंबर 9508894038 पर फोन लगाया तो ट्रूकॉलर पर उसका नंबर रवि पटेल के नाम से शो हो रहा था। उसके बाद उसका नंबर बंद जा रहा है। महिला ने बताया कि उसने बेटे के इलाज के लिए समूह से 50 हजार का लोन लिया था जो पति के खाते में जमा कर दिया था। ठग ने खाते से 50 हजार रुपए उड़ा दिए ऐसे में वह अब अपने बेटे कैसे इलाज कराएंगी।

साइबर ठग ने आनलाइन आर्डर कैंसिल कराने के नाम पर 50 हजार ठगे, मां ने बेटे के इलाज के लिए लिया था लोन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment