Press "Enter" to skip to content

निबुआ खो हनुमान मंदिर से सवा लाख कीमत के घंटे चोरी,2 बाइकों से आए 3 बदमाशों ने की चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। निबुआ खो हनुमान मंदिर मडीखेड़ा बांध ग्राम उकायला से चार दिन पहले पीतल एवं अष्टधातु के घण्टे चोरी हो गए। चोरी गए घंटों का वजन लगभग सवा क्विंटल बताया जा रहा है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग सवा लाख रुपए है। इस घटना की रिपोर्ट आमोल (पठा) पुलिस चौकी में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में दो बाइक से आए तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर यह घटना संदेही युवक द्वारा की गई। अगर पुलिस ढंग से छान-बीन करे तो घंटे बरामद हो सकते हैं। वहीं थाना प्रभारी अभिमन्यु राजावत ने बताया कि संदेश से पूछताछ की है। हम घटना की पड़ताल में लगे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!