Press "Enter" to skip to content

जानलेवा हमले में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत, परिजनों ने खोड़ चौकी पर शव रखकर किया प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की खोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विजयपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में घायल शख्स की इलाज के दौरान ग्वालियर अस्पताल में मौत हो गई. जिसके बाद परिजन मृतक के शव को लेकर खोड़ पुलिस चौकी पहुंचे हैं। यहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार भोंती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम विजयपुर में दिनाक 29 की रात्री के समय घर पर बैठे मुसाब लोधी, विशाल लोधी, छोटेलाल लोधी पर शिक्षक ओमप्रकाश लोधी , सुरेंद्र लोधी, सूर्य प्रताप लोधी ,अनिल लोधी, संतोष लोधी, बर्षा लोधी व मुन्नी लोधी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से जान लेवा हमला कर दिया। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल लोगों में छोटे लाल लोधी की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। जिसके चलते उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। और खोड़ पुलिस के द्वारा संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया है साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दोरान आज सुबह के समय छोटे लाल लोधी पुत्र राम दयाल लोधी की ग्वालियर इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. जिसके चलते शव को रख कर खोड़ चौकी के आगे चक्का जाम कर दिया। साथ ही अपराधियों के खिलाफ 307 302 की धारा बढ़ाने सभी अपराधियों की गिरफ्तारी करने के साथ- साथ प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहा है अपराधियों के विरुद्ध अभियान के चलते घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी। जिस पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा करवाई करवाने का आश्वासन दिया जा रहा है। परंतु चक्का जाम हटाने की स्थिति में नजर नहीं आ रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!