Press "Enter" to skip to content

कोचिंग संचालक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड: ऑनलाइन खेल में लाखों के कर्जे में डूबा हुआ था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में एक कोचिंग संचालक ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर कर लिया। उसका शव अपने घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची करैरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया गया हैं कि कोचिंग संचालक ऑनलाइन खेल में लाखों के कर्जे में डूबा हुआ था। संभवता डिप्रेशन में आकर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

जानकारी के मुताबिक़ करैरा कस्बे के वार्ड क्रमांक 2 में संचालित प्रख्यात महावीर कोचिंग के संचालक रणजीत गुर्जर पुत्र सिरनाम गुर्जर (35) का शव घर के कमरे में आज सुबह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। बता दें कि महावीर कोचिंग के संचालक रणजीत गुर्जर की कोचिंग प्रख्यात थी। उनके कोचिंग पढ़ाने के तरीके से संतुष्ट ज्यादातर पालक अपने बच्चों को इन्हीं के यहां कोचिंग के लिए भेजते थे।

हालांकि रंजीत गुर्जर कब ऑनलाइन के खेल के चक्रव्यूह के पड़ गया। इसका पता किसी को नहीं लगा। बताया गया है कि रणजीत ऑनलाइन खेल में लाखों के कर्जे में डूब गया था। इसके चलते उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इधर पुलिस ने कोचिंग संचालक की सुसाइड का असल कारण पता लगाने के प्रयास में जुट गई हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!