शिवपुरी जिले में बदरवास तहसीलदार ने सुमेला गांव में अवैध रूप से संचालित खाद दुकान को सील कर दिया गया। दुकानदार मोटा मुनाफा कमाने के लिए स्थान परिवर्तन कर खाद दुकान को संचालित किए हुए था। बता दें जिले में एक बार फिर खाद की जरूरत को पूरा करने के लिए किसान खाद विक्रय केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। जहां उन्हें लंबी लम्बी लाइनों में लगकर खाद लेने को मजबूर होना पढ़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक बदरवास के रहने वाले राम पाल कुशवाह ने खाद विक्रय का लाइसेंस बदरवास नगर में ले रखा था। लेकिन रामपाल कुशवाह ने खाद की दुकान बदरवास नगर में न संचालित करते हुए सुमेला गांव में संचालित कर रखी थी। बताया गया है कि इसकी जानकारी बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव तक पहुंची थी। इसके बाद तहसीलदार ने पहले बदरवास कस्बे में संचालित खाद की दुकान के स्थान की पड़ताल की, जहां उन्हें मौके पर दुकान नहीं मिली। इसके बाद तहसीलदार ने सुमेला गांव में जाकर खाद की दुकान को सील कर दिया।
बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने बताया कि बदरवास नगर से स्थान परिवर्तन कर खाद की दुकान सुमेला गांव में संचालित की जा रही थी। दुकान में यूरिया खाद की 600 बोरी भरी हुई थी। जिनके स्टॉक संबंधी दस्तावेज दुकानदार नहीं देखा पाया था। इसके चलते दुकान को सील किया गया है।

तहसीलदार ने खाद दुकान को सील किया: ज्यादा मुनाफा कमाने शहर की जगह गांव में दुकान संचालित कर रहा था संचालक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 11 बेटियों के पिता ने नहीं मानी हार, झाड़ू बनाकर मेहनत से सभी की कराई शादी / Shivpuri News
- दौलतगंज बांग्ला में सड़क से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई / Shivpuri News
- दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल / Shivpuri News
- कुत्ते को लेकर शिकायत करना पड़ा भारी, महिला ने पड़ोसियों पर चेन और डंडे से मारपीट का लगाया आरोप / Shivpuri News
- लिव-इन पार्टनर और 3 माह की बच्ची के अपहरण मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से पिस्टल बरामद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment