शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव नदी में उतराता मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को युवक अपने दो दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने के लिए गया था।उसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं चल सका। रात भर परिवार के लोग युवक को तलाशते रहे। शनिवार को ग्रामीणों ने महूअर नदी में शव उतराता देखा। उसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने 4 लोगों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाकर मृतक के शव को सिरसौद भौंती मार्ग पर रख कर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर किया चक्का जाम
जानकारी के अनुसार मनहरण और कल्ला सेन निवासी दुल्हाई थाना भौंती अपने भाई के साथ सिरसौद में सेविंग कटिंग की दुकान करता था। मृतक के भाई ने बताया कि शुक्रवार को प्रमोद और धर्मेंद्र उसके भाई को शराब पार्टी करने के लिए दुकान बुलाकर ले गए। इसके बाद उसके भाई का कोई पता नहीं चला।
आज महुअर नदी में उसके भाई का शव मिला है। परिजनों ने धर्मेंद्र प्रमोद और दो अन्य लोगों पर कल्ला सेन की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाकर चक्का जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम लग रहा है इस दौरान परिजनों की पुलिस से कई बार तीखी झड़पें देखने को मिली। परिजन चारों आरोपियों पर तत्काल हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे जबकि पुलिस पीएम करने के बाद केस दर्ज करने की बात कह रही थी। अंत में पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देकर चक्का जाम खुलवाया गया।

दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने गए कल्ला सेन का महूअर नदी में मिला शव, 4 लोगों पर हत्या का आरोप, परिजनों ने किया चक्का जाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बगीचा सरकार मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक प्रीतम लोधी पहुंचे करैरा, संत समाज के समर्थन में उतरे, बोलें संतो पर बात आएगी तो मैदान में उतरेंगे / Shivpuri News
- मुफ्त राशन योजना में गड़बड़ी! गता झलकुई के ग्रामीण 4 महीने से अनाज को तरसे / Shivpuri News
- 11 बेटियों के पिता ने नहीं मानी हार, झाड़ू बनाकर मेहनत से सभी की कराई शादी / Shivpuri News
- दौलतगंज बांग्ला में सड़क से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई / Shivpuri News
- दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment