Press "Enter" to skip to content

कुख्यात बदमाश उदयवीर गुर्जर गिरोह ने की थी घटाई और राठखेड़ा में चोरी, फिंगरप्रिंट की मदद से आरोपियों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस / Shivpuri News

चोरी का माल बरामद 2 आरोपी गिरफ्तार एक फरार

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के घटाई और राठखेड़ा में हुई नकबजनी की घटना का शनिवार को पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया ने खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अगस्त 2023 और 2 जनवरी 2024 को थाना क्षेत्र में नकबजनी की घटना हुई थी विवेचना के दौरान राठखेडा में हुई चोरी के घटना स्थल का निरीक्षण डाँग स्वाड, फिंगर एक्सपर्ट से कराया जाकर घटना स्थल से फिंगर प्रिंट प्राप्त किए गए थे युक्त  फिंगर प्रिंट उदयवीर गुर्जर निवासी महाराजपुरा ग्वालियर के पाए गए जिस पर आरोपी उदयवीर गुर्जर को तलाश कर अक्षिरक्षा में लेकर घटना से संबंध में सक्ती से पूछताछ की गयी आरोपी उदयवीर गुर्जर के द्वारा पूछताछ में बताया ग्राम राठखेडा में अपने साथी गण भानू गुर्जर निवासी भूरे का पुरा जिला भिण्ड, कल्लू गुर्जर निवासी इटावली जिला मुरैना के साथ मिलकर कल्लू गुर्जर की मोटरसाईकिल से साथ आकर ग्राम राठखेडा में अगस्त 2023 में ग्राम घटाई में जनवरी 2024 में घर का ताला की कुन्दी को कांट कर चोरी करना स्वीकार किया चोरी किये हुऐ मशरूका को आपस में बाटना बताया गया आरोपी भानू गुर्जर को उसके घर से गिरफ्तार किया प्रकरण में आरोपी कल्लू गुर्जर फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पकड़े गए बदमाशों से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!