Press "Enter" to skip to content

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: बिजली फीडर पर पथराव किया, ऑपरेटर हुआ घायल, चार के खिलाफ FIR / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में गर्मी अब झगड़े का कारण भी बनने लगी है। ऐसा ही एक मामला इंदार थाना क्षेत्र के मड़वासा गांव के बिजली फीडर से निकलकर सामने आया है। जहां बिजली काटने से खफा कुछ ग्रामीणों ने बिजली फीडर पर पथराव कर दिया। इस पथराव में बिजली फीडर पर रखी बैटरी सहित अन्य सामान ख़राब हो गए। बिजली फीडर के ऑपरेटर की शिकायत पर इंदार थाना पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मड़वासा गांव के बिजली फीडर के ऑपरेटर धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र आशाराम कुशवाह (30) निवासी विजयपुर जिला श्योपुर ने बताया कि वह आज दोपहर बिजली फीडर था। जहां बिजली लाइन को परमिट पर बंद करे हुए थे। तभी गांव वीकेश यादव, रानू यादव, अभिषेक यादव, दानवीर यादव आए और मुझसे बोले की लाईट क्यों बंद है तो मैने कहा कि लाइट परमिट पर है इसी बात भड़के चारों लोगों ने मिलकर फीडर पर पथराव कर दिया। एक पत्थर उसकी आंख के ऊपर माथे पर लगा। जिससे वह घायल हो गया। इसके अतिरिक्त बिजली फीडर की तीन बैटरियां पथराव से टूट-फूट गईं है। बिजली फीडर के ऑपरेटर धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह की शिकायत पर रन्नौद थाना पुलिस ने वीकेश यादव, रानू यादव, अभिषेक यादव, दानवीर यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!