Press "Enter" to skip to content

17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप: थाना पहुंचकर सुनाई थी आपबीती, पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को किया तत्काल किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले दिनारा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग ने इसकी शिकायत आज दिनारा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है।

जानाकरी के मुताबिक़ दिनारा थाना क्षेत्र की रहने बाली 17 साल की नाबालिग ने आज शुक्रवार को दिनारा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था। कि आज से करीब 15 दिन पहले में दिनारा आई थी तो मेरी दोस्ती दिनारा के विपिन यादव से हो गई थी मेरी उससे कई बार फोन पर भी बातचीत हुई है दिनांक 28 मई की दोपहर करीब 3 बजे वह शौच के लिए अपने घर बाहर निकली थी।

तभी वहां पर विपिन यादव व उसका दोस्त जाक्किर खां आये जो मुझसे बोले कि चलो तुम्हे होटल पर खाना खिलवाते है। तो में उनकी बातो में आकर उनके साथ मोटर साईकिल पर बैठ गई मोटर साईकिल विपिन चला रहा था वे लोग मुझे होटल पर न ले जाकर दिनारा की एक बाटिका के एक कमरे में ले गये जहाँ विपिन ने मेरे साथ जबरजस्ती गलत काम किया फिर जाकिर ने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया उसके बाद शौकीन खान निवासी पुराना दिनारा का आया तीनो लोगों ने बारी बारी से मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया था।

तीनों ने मुझे किसी को कुछ न बताने की धमकी दी थी। इसके बाद मैने सारी बात अगले दिन 29 मई को बता दी थी। पुलिस ने इस मामले में दिनारा के रहने बाले विपिन यादव, जाकिर खान, शौकीन खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(D1363,506,342 IPC 5G पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!