शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे में सोसाइटी पर खाद लेने पहुंचे किसानों ने खाद से भरे एक ट्रक को व्यापारी के गोदाम में पकड़ लिया। इसके बाद किसानों ने हंगामा करते हुए ट्रक के वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
किसानों का आरोप था कि उन्हें अभी से खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। हर बार की तरह इस बार भी तपती धूप में लाइन में लगकर खाद का इंतजार करना पड़ रहा है और इधर अभी से खाद की कालाबाजारी शुरू हो गई है।
जानकारी के मुताबिक बदरवास में कुछ किसानों ने खाद से भरे ट्रक (MP06HC2351) को एक व्यापारी के घर में घुसते हुए देख लिया था। इसके बाद ट्रक ड्राइवर ने खाद उतारने के लिए ट्रक का रस्सा भी खोल लिया था। इसी दौरान किसानों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया।
किसानों ने खाद की कालाबाजारी के आरोप लगाते हुए वीडियो बना लिए और सोशल मीडिया पर डाल दिए। एक वीडियो में ट्रक ड्राइवर करण सिंह किसानों से कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि उसे रास्ते में एक व्यक्ति मिला था।
जिसने अपने आप को सोसाइटी का ऑपरेटर बताया था और ट्रक को गोदाम पर लेके आने की बात कही थी। जब वह गोदाम पर पहुंचा जहां उसे मालूम चला कि गोदाम सरकारी नहीं किसी व्यापारी का है। उसने यह बात कंपनी के अधिकारियों को बताई थी। जब तक किसानों ने उसे पकड़ लिया था।

गोदाम में खाद से भरा ट्रक किसानों ने पकड़ा, खाद की कालाबाजारी के लगाए आरोप, ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment