Press "Enter" to skip to content

आउटसोर्स कंपनी द्वारा वेतन घटाने और सिविल सर्जन के अभद्र व्यवहार के विरोध में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल में आउटसोर्स कंपनी द्वारा वेतन घटाने और सिविल सर्जन के अभद्र व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को आउटसोर्स सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। इससे जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। फिलहाल सभी सफाई कर्मी जिला अस्पताल परिसर के ऑपरेशन थिएटर के बाहर हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार अरुण बाल्मिक निवासी पुरानी शिवपुरी ने बताया कि वह जिला अस्पताल में आउटसोर्स सफाई कर्मचारी है आउटसोर्स कंपनी द्वारा उन्हें 10500 वेतन देने की बात कर भर्ती किया अब कंपनी द्वारा अचानक से 8200 रुपए वेतन देने की बात कही जा रही है। जिसके कारण अस्पताल के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। वहीं दूसरी ओर सिविल सर्जन पर भी सफाई कर्मचारीयों ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!