Press "Enter" to skip to content

मोहल्ले में शादी करने की अफवाह फैलाने से नाराज महिला ने मुह बोलें मामा के साथ मिलकर उतारा बासुदेव को मौत के घाट / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफास किया एवं 10-10 हजार के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं.


26 मई को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बडौदी मौजा में एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है. शव की पहचान वासुदेव पुत्र इमरतलाल धाकड उम्र 42 साल निवासी रातौर हाल माधव नगर शिवपुरी के रूप में हुई शव के सीने, पेट में धारदार हथियार के घाव थे एवं गर्दन कटी हुई थी आसपास खून बह रहा था. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी.


पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अज्ञात आरोपी पर 10 हजार रूपए इनाम की घोषणा की. विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने मृतक के पडोस में रहने वाली महिला निवासी डेहरवारा थाना तेंदुआ का पर शक जाहिर किया एवं घटनास्थल के रूट का पता किया तो पडोसी महिला की भी घटना स्थल पर घटना समय पर होने की पुष्टि हुई.

क़ल कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिला रामबाई धाकड़ पोहरी बस स्टैण्ड के पास मामा होटल के पास भागने की फिराक में खड़ी है. तत्काल सूचना पर पुलिस बस स्टैण्ड पहुंचे जहां संदेही महिला मिली. महिला ने घटना करने स्वीकार किया. महिला ने बताया की वासुदेव धाकड द्वारा मोहल्ले में मुझसे शादी करने की अफवाह फैलाने व बदनामी करने पर से अपने मुह वोले मामा रूपसिंह धाकड़ निवासी दुल्हारा थाना बैराड के साथ मिलकर वासुदेव धाकड की धारदार चाकू से हत्या की है. इसके बाद मुँह बोलें मामा को ग्राम दुल्हारा पहुंचकर गिरफ्तार कर धारदार हथियार रक्त से सना हुआ चाकू, मोटर सायकल मोबाईल व अन्य सामाग्री जप्त की गई.


सराहनीय भूमिकाः
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली रोहित दुबे, दीपक पालिया, उनि भूपेन्द्र परमार, सउनि महेन्द्र कुशवाह, सउनि आविद खांन प्रआर. 374 गजेन्द्र सिंह परिहार, • उनि, सुमित शर्मा, उनि. प्रआर 142 नरेश यादव, प्रआर 15 रघुवीर पाल, प्रआर. विकाश चौहान सायवर सेल, प्रआर0 711 भानवती मरावी, आर. 248 भोले सिंह राजावत, आर. 767 अजीत सिंह, आर. 206 भूपेन्द्र यादव आर. 709 शिवांशु यादव, आर. 631 अजय यादव, आर 997 सुमित सेंगर, आर 285 राहुल, मआर. 938 रश्मि भार्गव, मआर. 1025 अंजली राजपूत की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!