Press "Enter" to skip to content

झाँसी बंदूक घर के गार्ड पर हमला करने बाले आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने किया हत्या के प्रयास का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले फतेहपुर में एक गार्ड पर पवन धाकड़, मान सिहं धाकड़, उत्तम धाकड़, निवासी गण फतेहपुर व अन्य एक अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.  रातभर घायल झाँसी बन्दूक घर के सामने बेहोस पड़ा रहा.

जानकारी के अनुसार राजपाल यादव पुत्र शिवनन्दन यादव उम्र 40 निवासी फतेहपुर गीता पब्लिक स्कूल के पास घर से खाना खाकर रात में 10 बजे झाँसी बन्दूक घर पर नाईट ड्यूटी गार्ड की करने जा रहे थे. तभी रास्ते में सरस्वती विद्या पीठ स्कूल के पास पवन धाकड़, मान सिहं धाकड़, उत्तम धाकड़, निवासी गण फतेहपुर व अन्य एक अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. घायल के सिर में गंभीर चोट हैं. हाथ भी फ्रैक्चर हैं. सीने में भी चोट हैं. सुबह जब घायल घर पहुंचा तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ से घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया हैं जहाँ घायल का इलाज जारी हैं. कोतवाली थाना पुलिस ने 307,323,294, 506,34 की धारा में मामला दर्ज कर लिया हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!