Press "Enter" to skip to content

शहर के बीचोंबीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर थीम रोड़ की रैलिंग तोड़ते हुए पलटा, बाल बाल बचा बाइक सवार / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के बीचोंबीच आज बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर थीम रोड़ की रैलिंग तोड़ते हुये पलटा गया। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक बाल बाल बच गया नहीं तो ये हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा किया जिसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर मौजूद लोगों को चकमा देकर ट्रैक्टर ट्राली को लेकर मौके से भाग गया।
जानकारी के अनुसार आज बुधवार की दोपहर शहर के वीर सावरकर पार्क के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर थीम रोड़ की रैलिंग तोड़ते हुए पलट गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था जिस कारण से ट्रैक्टर ट्रॉली पर से उसका नियंत्रण नहीं रहा और ट्रैक्टर थीम रोड की रेलिंग तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस दौरान यह हादसा हुआ सामने से एक बाइक सवार आ रहा था जो इस हादसे में बाल बाल बच गया। बाद में ड्राइवर लोगों को चकमा देकर ट्रैक्टर ट्राली को लेकर मौके से भाग गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!