Press "Enter" to skip to content

तेंदुआ पुलिस ने जिलाबदर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: तेंदुआ थाना पुलिस ने जिलाबदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.

तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना पर से जिला बदर आरोपी बलवन्त पुत्र रामचरण रावत उम्र 40 साल निवासी ग्राम रिझारी एवं जिला बदर आरोपी शिशुपाल उर्फ लल्लू पुत्र रामचरण रावत उम्र 43 साल निवासी ग्राम रिझारी द्वारा जिला दण्डाधिकारी शिवपुरी के आदेश का उल्लघन करना पाया जाने से तथा जिला बदर अवधि पूर्ण होने से पहले ही थाना क्षेत्र में घूमते पाए जाने से उक्त दोनो जिलाबदर आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनो के खिलाफ प्रथक प्रथक अपराध धारा 188 भादवि एवं 14 रा.सु. अधि 1990 पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय कोलारस में पेश किया गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि विवेक यादव, सउनि दिनेश यादव, प्र. आर. 773 जीतेन्द्र सोनी आर. 522 भग्गू भिलाला काआर. 883 अनूप जाट, आर 1001 पवन जाट, आर1115 आशीष पाराशर, आर. 317 भुवनेश शर्मा ,आर. चालक 85 लोकेन्द्र झाला की सराहनीय भूमिका रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!