शिवपुरी: जिले के गधाई गांव में सीमांकन के दौरान हुए विवाद में पूर्व विधायक और उसके जनपद अध्यक्ष बेटे पर मारपीट के आरोप लगे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। वहीं जमीन का सीमांकन कराने बाले किसान का कहना है कि झगड़े के वक्त मौके पर पूर्व विधायक जसमंत जाटव भी मौजद थे।लेकिन पुलिस ने उनका नाम एफआईआर में नहीं लिखा है। जबकि मारपीट में उसके परिवार के लोग घायल हुए हैं और उल्टा घायलों पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौके पर पूर्व विधायक जसमंत जाटव नहीं थे। इसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज न करते हुए मौके पर मौजूद उनके बेटे और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें गधाई गांव के रहने वाले रामकुमार वंशकार के तहसील में जमीन के सीमांकन कराने के लिए लगाए गए आवेदन के बाद पटवारी सहित अमला गांव में जमीन का सीमांकन करने पंहुचा था। रामकुमार वंशकार का आरोप है कि सीमांकन के दौरान करैरा के पूर्व विधायक जसमंत जाटव और उनके बेटे जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे थे।जहां उन्होंने जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन बतातेहुए परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करना शुरू कर दीथी। इस बीच उन्होंने तोड़फोड़ भी की थी।

करैरा के पूर्व विधायक जसवंत जाटव और जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव पर किसान परिवार के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस बोली मौके पर नहीं थे पूर्व विधायक दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment