शिवपुरी: शहर की देहात थाना पुलिस ने मंगलवार की रात खुले में शराब पी रहे लोगों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस द्वारा की गई एकाएक इस कार्यवाही से शराबियों में हड़कम का माहौल बन गया। देहात पुलिस की इस मुहीम की उन लोगों ने सराहना की जिनके घर-दफ्तर के आसपास शराबी खुले बैठकर शराब पीते है। बता दें शराबियों से परेशान लोगों ने देहात थाना प्रभारी से इसकी शिकायतें दर्ज कराई थी।
जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार की रात देहात थाना पुलिस नीलघर चौराहा और झांसी तिराहा की शराब की दुकानों पर पहुंची थी। जहां पुलिस को शराब की दुकान के बाहर और आस-पास शराब के फड़ लगे हुए मिले थे। कई शराबी खुले में बैठकर जाम छलका रहे थे। जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खदेड़ दिया था। इसके अलावा पुलिस ने अन्य स्थानों पर भी खुले में बैठकर शराब पी रहे सुराप्रेमियों को भगाया। देहात थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि क्षेत्र से खुले में शराब पीना और गलगलौच कर माहौल खराब करने की शिकायतें मिली थी। इसके बाद यह कार्यवाही की थी। अभी फिलहाल शराब पी रहे लोगों को मौके से भगाया है ऐसे अगर पुनः उक्त लोग खुले में शराब पीते मिले तो उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी।

खुले में शराब पीकर माहौल खराब कर रहे सुरा प्रेमियों को पुलिस ने खदेड़ा, रहवासियों की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment