शिवपुरी: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से एक लोडिंग ऑटो पलट गई।इस हादसे में लोडिंग पर सवार 2 लोग घायल हो गए गंभीर रूप घायल एक युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र धाकड़ निवासी बगवासाकला ने बताया कि वह अपने जीजा के घर अहिल्यापुर गांव से भैंस लेकर बगवासाकला लौट रहा था तभी पटेवरी और अहिल्यापुर के बीच एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके लोडिंग ऑटो में टक्कर मार दी जिससे लोडिंग ऑटो पलट गई।इस हादसे वह और उसका दोस्त नरेश कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।








Be First to Comment