शिवपुरी: जिले की सुभाषपुरा और बदरवास थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध हथियार लूट में प्रयुक्त कार और लूट का माल बरामद किया है।
सीएसपी संजय चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपियों ने सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में दो दिन में दो लूट की वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी।
लिफ्ट देकर करते थे लूट की वारदात
सीएसपी संजय चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी हाईवे पर वाहन के इंतजार में खड़े जरूरतमंद लोगों को लिफ्ट देकर बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 26 मई 2024 को फरियादी उत्तम आदिवासी निवासी गुनाया जबकि 27 मई 2024 को बीरू धाकड़ निवासी सेंवड़ा को लिफ्ट देकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस को चकमा देने फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग
हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के लोग काफी शातिर थे जो लूट में प्रयुक्त की जा रही कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। सीएसपी संजय चतुर्वेदी ने बताया कि हाईवे पर लूट की घटनाओं को एसपी अमन सिंह राठौड़ ने गंभीरता से लिया और गिरोह को पकड़ने के लिए बदरवास थाना प्रभारी टीआई रवि चौहान और सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल को निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आज लुटेरे गिरोह को सुल्तानगढ़ वॉटरफॉल से लूट की एक ओर योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभिषेक मीणा विधान नामदेव कुलदीप मीणा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा और नितेश मीणा सभी आरोपी कुंभराज जिला गुना के निवासी हैं।को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और लूट में प्रयुक्त कार और लूट का माल बरामद किया है.

हाईवे पर लूट की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हथियार सहित 5 गिरफ्तार, लिफ्ट लेकर करते थे लूट, पुलिस को चकमा देने नंबर प्लेट बदलते थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment