Press "Enter" to skip to content

रातभर होता रहा पलटे टैंकर से गैस का रिसाव: तैनात रही पुलिस, दुर्घटना होने से बची, सुबह 6 बजे मिली राहत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले करैरा थाना क्षेत्र के डंगा काली पहाड़ी गांव के पास सोमवार की शाम फोरलेन हाईवे पर पलटे गैस टैंकर से रात भर गैस का रिसाव होता रहा। इसके चलते पुलिस को रात भर मौके पर मौजूद रहना पड़ा। आज सुबह टैंकर से गैस का रिसाव होना बंद हुआ। तब कहीं जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।


बता दें कि टैंकर में प्रोपलीन गैस भरी हुई थी। टैंकर उत्तर प्रदेश के दिवियापुर के पाता प्लांट गैस भरकर से गुजरात की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोमवार की शाम गैस टैंकर करैरा थाना क्षेत्र डंगा काली पहाड़ी गांव के पास बेकाबू होकर पलट गया। टैंकर के पलट जाने से तेजी से गैस का रिसाव होने लगा था। गैस के रिसाव की आवाज करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर भी सुनाई दे रही थी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची करैरा पुलिस ने कोटा-झांसी हाइवे पर ट्रेफिक को रोक दिया था। कई घंटों तक जाम लगे होने के चलते हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों को खड़ा रहना पड़ा था। रात करीब साढ़े 9 बजे पुलिस एक हाईवे की एक पट्टी से आवागमन को शुरू करवा दिया था। बताया गया कि रात में एलपीजी गैस कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन टैंकर में प्रोपलीन गैस होने की वजह से गैस रिसाव को बंद नहीं कर सके थे।

करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि रात करीब 4 बजे टैंकर से गैस रिसाव होना कम हो गया था। इसके बाद सुबह 6 गैस का रिसाव होना पूरी तरह से बंद हो गया था। टैंकर में गैस खत्म होने की पुष्टि की गई थी। इसके बाद हाईवे की दूसरी पट्टी से ट्रेफिक को शुरू कर दिया गया था। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!