Press "Enter" to skip to content

लड़ाई में बीच-बचाव करना युवक को पड़ा भारी नशेड़ी ने डंडे से हमला कर सिर फोड़ा बचाने आई पत्नी से भी की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बिजरी गांव में शराब के नशे में चूर होकर झगड़ा कर रहे 2 लोगों के बीच में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। इससे गुस्साए एक नशेड़ी ने युवक पर डंडे से हमला कर बीच-बचाव कर रहे युवक का सिर फोड़ दिया। वहीं पति को बचाने आई पत्नी के साथ भी नशेड़ी युवक ने डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित दंपति ने पुलिस थाने में दर्ज कराई जिस पर घायल दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया। वहीं नशेड़ी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रानी जाटव निवासी बिजरी ने बताया कि उसके घर के सामने अभिषेक जाटव और एक अन्य युवक शराब के नशे में झगड़ा कर गाली गलौंज कर रहे थे। तभी उसके पति बुंदेल सिंह झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंच गए जिससे गुस्साए अभिषेक ने उसके पति पर डंडे से तबाड़तोड़ हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। पति को बचाने गई तो अभिषेक ने डंडे से मेरे साथ भी मारपीट की।इस हमले में गंभीर रूप से घायल बुंदेल सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!