शिवपुरी: जिले में चुनाव का मतदान होने के बाद एक वार फिर रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी रेत माफियाओं पर नकेल कसने के लिए कार्यवाही को अंजाम दे रहें हैं। आज कोलारस विधानसभा के सिंध नदी के तीन घाटों से तहसीलदार और नायाब तहसीलदार अलग-अलग कार्यवाही करते हुए अवैध रेत से भरे हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है।
आज बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने रेत खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंध नदी के सड़ घाट और घुरवार घाट से अवैध रूप से रेत भरकर ला रहे दो रेत से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ा हैं। जिन्हें फिलहाल बदरवास थाने में रखवाया गया है। तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने बताया कि पकड़े गए दोनों रेत से भरे ट्रैक्टर-टोली का प्रकरण बनाकर माइनिंग विभाग को भेजे जायेगे।
वहीँ एक अलग कार्यवाही करते हुए कोलारस तहसील के नायब तहसीलदार सचिन भार्गव ने साखनौर गांव के सिंध नदी के घाट से अवैध रेत का परिवहन करते एक साथ अवैध रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। जिन्हें कोलारस थाने पर फिलहाल जब्त कर रखवाया गया है।
जिनके ऊपर मामला दर्ज किए जाएंगे। गौरतलब है कि चुनाव में लागू आचार संहिता के चलते रेत माफिया प्रशासन की सख्ती को देख थोड़े ठंडे पड़ गए थे। हालांकि, अब मतदान के बाद करैरा और कोलारस में रेत माफिया एक फिर सक्रिय हो चुके हैं।

तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने रेत माफियाओं पर की कार्रवाई: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment