शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पिता ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 1 मई 2026 को परिवार के सदस्य गेहूं रखने के लिए अमोलपठा गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। आवेदन में एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया गया है।
परिवार का आरोप है कि मामले की शिकायत थाना अमोला में किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने पुलिस से किशोरी की जल्द तलाश कर सुरक्षित वापस लाने और संबंधित युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।








Be First to Comment