शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित महिला ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर कानपुर ले जाने और कानपुर में जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप एक युवक पर लगाया है। खास बात यह है कि आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर महिला ने जब इसकी शिकायत अपने पति के साथ नरवर थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत शिवपुरी पुलिस अधीक्षक हेल्प डेस्क पर दर्ज कराई। लेकिन इसके बाद भी नरवर थाना पुलिस महिला की सुनवाई नहीं कर रही है।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे की रहने वाली महिला ने बताया कि बल्लू उर्फ राजकुमार कुशवाह ने किराए से कमरा लेने के नाम पर उससे जान पहचान बनाई और फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर बल्लू कुशवाह ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी दौरान 15 मई 2024 को बल्लू कुशवाह ने फोन कर मुझे नरवर बस स्टैंड पर बुलाया यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बल्लू मुझे और मेरे बच्चे को शिवपुरी ले गया यहां से झांसी फिर कानपुर ले जाकर मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया। इसके बाद बल्लू मुझे झांसी में छोड़कर भाग गया मैं नरवर लौटकर आई और पूरी बात अपने पति को बताई। नरवर थाने पर रिपोर्ट करने गई लेकिन पुलिस नहीं मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने आरोपी से जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की है।

शिवपुरी की महिला के साथ कानपुर में रेप, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला और बच्चे को कानपुर ले गया था आरोपी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment