शिवपुरी: भीषण गर्मी के इस मौसम में बढ़ती बिजली की मांग और ओवरलोड ट्रांसफार्मर के साथ ही सब स्टेशन को मेंटेन रखना बिजली विभाग के लिए इस समय बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बैराड़ प्रथम के जेई मनमोहन सिंह ने पावर स्टेशनों के ग्रिड और ट्रांसफार्मर को जलने से बचाए रखने के लिए कूलर और पंखों का इंतजाम किया है। बैराड़ क्षेत्र के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को सुचारू और निर्वाध तरीके से जरूरत के अनुसार बिजली की आपूर्ति विद्युत ग्रिड और सबस्टेशन पर ही निर्भर है।पीटीआर ट्रांसफार्मर 90 डिग्री तापमान तक सामान्य रूप से आपूर्ति की क्षमता रखते हैं लेकिन वातावरण में तापमान बढ़ने के साथ ओवरलोड और अन्य कारणों से इनका तापमान 95 डिग्री से भी अधिक हो गया है। जेई मनमोहन सिंह जाट ने बताया कि बढते तापमान के कारण ग्रिड फेल होने का खतरा बन गया है। हालांकि अपनी क्षमता के अनुसार यह सामान्य रूप से वातावरण के तापमान के साथ 95 डिग्री तक कार्य करने की क्षमता रखते हैं. लेकिन किसी भी स्थिति में इन्हें अधिकतम तापमान के लिहाज से ठंडा रखना जरूरी होता है। इसलिए पीटीआर ट्रांसफार्मर का तापमान मेंटेन रखने के लिए कूलर लगाया गया है।

उफ्फ ये गर्मी, बिजली ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने लगाया कूलर, ग्रिड फेल होने से रोकने बिजली विभाग की कवायद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment