शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेले में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और जमकर लात-घूंसे चले, कुर्सियां भी फेंकी गई। इस झगड़े की चपेट में वे लोग भी आ गए जो अपने परिवार के साथ मेला घूमने आए थे। कई महिलाओं और बच्चों को भी धक्कामुक्की का शिकार होना पड़ा।
जबकि इस मेले में पुलिस भी तैनाती रहती है। इसके बावजूद मेले का माहौल बिगड़ा। पुलिस भी झगड़े शांत कराने में नाकामयाब रही। अब तक विवाद का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक मेले में सोफ्टी की दुकान के संचालक मनीष मौर्य का विवाद मेला घूमने आए कुछ सीआरपीएफ के जवान मनीष परिहार के साथ हो गया। इसके बाद मेले में सोफ्टी की दुकान के संचालक और उसके साथियों ने मेले में घूमने आए सीआरपीएफ के जवान और उसके साथियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उक्त लोगों ने भी अपने बचाव में झगड़ा करना शुरू कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होना शुरू गई।
मेले में हुए झगड़े से करीब आधा घंटे तक दहशत फैली रही। वहां घूमने आए परिवार भी लौट गए। देर रात दोनों पक्षों का झगड़ा फिजिकल थाने पहुंचा, जो रफादफा हो गया।

मेले में सीआरपीएफ जवान और दुकानदार के बीच दे दनादन जमकर चली कुर्सियां, मची अफरातफरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment