शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में नलजल योजना के तहत बोरवैल की मोटरों के लिए बिछाए गए बिजली के तारों की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीण को 60 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। बता दे इससे पहले भी इस गांव में इन्हीं बिजली के तारों की चपेट में आने से अन्य मवेशियों की मौत हो चुकी है।
विजयपुरा गांव के रहने बाले वीरेन्द्र लोधी ने बताया कि गांव में नल जल योजना के तहत पानी की मोटरों को चलाने के लिए बिजली के तारों को खुला छोड़कर रखा गया है। आज इन्हीं बिजली के तारों की चपेट में आने से उसकी एक भैंस की मौत हो गई। ग्रामीण वीरेन्द्र लोधी ने बताया कि दो महीने पहले भी उसके दो भैसों के पड़ों की मौत इन्हीं खुले पड़े बिजली के तारों की चपेट में आने से हो गई। अब तक उसे डेढ़ लाख रूपये का नुकसान हो चुका है। वीरेन्द्र लोधी का कहना है कि आगामी समय में इन खुले पड़े बिजली के तारों की चपेट में आने से और भी बड़ी जनहानि हो सकती हैं। उसने इसकी शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई हैं।

करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत: नलजल योजना के खुले पड़े थे बिजली के तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment