शिवपुरी: जिले की खोड़ चौकी क्षेत्र के विजयपुर गांव में तालाब की ढलान पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। बता दें दुर्घटना के बाद परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विजयपुर गांव की रहने पूजा लोधी ने बताया कि उसका पति साहब सिंह लोधी खेत को जोतने के लिए आज शुक्रवार की दोपहर के समय घर से ट्रैक्टर पर सवार होकर निकला था। उनका एक खेत तालाब के उस पार है। रास्ते में जब उसका पति साहब सिंह ट्रैक्टर को तालाब की पार पर चढ़ा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इस घटना में उसके पति का सिर ट्रैक्टर के नीचे दब गया था।
गौरतलब है कि साहब सिंह को एक जीप के जरिए शिवपुरी के निजी अस्पताल लाया था। यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने साहब सिंह लोधी को मृत घोषित कर दिया। साहब सिंह के एक मासूम बेटा है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत: खेत की जुताई करने घर से निकला था, तभी हुई दुर्घटना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment