शिवपुरी: जिले कोलारस कस्बे में एबी रोड पुराने पुल के पास बड़ी स्टॉल में संचालित दो दुकानों अल सुबह आग भड़क गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया।
इस घटना में दोनों दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी इसका कारण फिलहाल पता नहीं लग सका हैं। बता दें कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आस-पास की छोटी-बड़ी दुकानों में आग फैलने से बच गई।
जानकारी के मुताबिक कोलारस कस्बे के एबी रोड पुराने पुल के पास संचालित एक किराना और एक रेडीमेड और फुटवेयर की दुकान में आज सुबह 6 बजे सब्जी की दुकान लगाने बालों ने आग भड़कती हुई देखी गई। इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड और दुकान संचालकों को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
किराना दुकान के संचालक सिद्धार्थ कुशवाह ने बताया कि आगजनी इस घटना में उसे करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। वहीं रेडीमेड और फुट वेयर दुकान के संचालक साजिद खान ने बताया उसे भी ढाई लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी या फिर लगाई गई। इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

कोलारस कस्बे की दो दुकानों में भड़की आग: फायर बिग्रेड ने पाया काबू, दुकानदारों को लाखों का नुकसान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment