शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और दुष्कर्म का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने केस दर्ज होने के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
एक ने किया दुष्कर्म दूसरे ने वीडियो बनाकर किया वायरल:
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बैराड़ थाने पहुंची एक 17 वर्षीय किशोरी ने एक युवक सोनू यादव निवासी भिलौड़ी पर जबरन पुल के नीचे लेजाकर दुष्कर्म करने वहीं दूसरे युवक कीरत कोली निवासी ऐंचवाडा पर दुष्कर्म का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
ये था मामला:
दरअसल 23 अप्रैल 2024 की दोपहर पीड़िता अपने घर से खेत पर से भूसा भरने गयी थी तभी भिलौड़ी गांव का रहने वाला सोनू यादव आया जिसे पीड़िता पहले से जानती थी जिसका आना जाना पीड़िता के गांव मे रहता है।सोनू पीड़िता को अकेला देखकर जबरन पार नदी वाले पुल के नीचे ले गया और उसके साथ जबरन गलत काम बलात्कार किया और तभी वहां एक लड़का अपने हाथ में मोबाईल लिये आया उसने छुपकर दुष्कर्म की वीडियो बना ली और वहाँ से भाग गया और इसी दौरान सोनू ने पीड़िता को धमकी दी कि दुष्कर्म की बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा इसीलिये पीड़िता ने डर के कारण यह बात किसी को नही बताई जिसके बाद कीरत कोली निवासी ऐंचवाडा ने दुष्कर्म की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।

नाबालिग से हो रहा था दुष्कर्म: रोकने की जगह विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल पुलिस ने दोनों को भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment