Press "Enter" to skip to content

सुसाइड के दो मामले: युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, महिला ने ससुराल में ली खुद की जान / Shivpuri News

शिवपुरी के नारायणपुरा गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। लेकिन युवक को फांसी के फंदे पर झूलता परिजनों ने देख लिया। युवक को बैराड़ के अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर आज बुधवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।


जानकारी के मुताबिक नारायणपुरा गांव का रहने वाला मंगल(25) मंगलवार की रात शराब पीकर अपने घर पहुंचा था। इसके बाद उसने घर के एक कमरे में जाकर फंदे पर झूल गया, लेकिन कुछ देर में मंगल को फांसी पर झूलता परिजनों ने देख लिया।

बताया गया है कि मंगल शराब का आदि हो चुका था। मंगल ने शराब के नशे में किस बात से परेशान होकर सुसाइड किया। इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर किया सुसाइड

इधर शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सलैया डिपो गांव की महिला अपने ही घर में सुसाइड कर लिया। महिला की शादी को 13 साल हो चुके है। इस मामले में अमोला थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि इस केस में मर्ग कायम कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला ने सुसाइड किन कारणों के चलते किया। इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!