Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी व सरिया से वार: एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के सदस्यों पर किया जानलेवा हमला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के खैराई गांव में जमीनी विवाद में परिवार के एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में सो रहे लोगों पर कुल्हाड़ी व सरियों से हमला बोल दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। करैरा पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के मुताबिक खैराई गांव के रहने बाले संतोष पुत्र भगवत सिंह यादव ने बताया कि उसके परिवार के अमोल सिंह यादव की जमीन का खाता एक ही है। दोनों भाइयों के बीच जमीन के बांटने की बात हो चुकी थी। बीती रात वह अपने पिता भगवत व भाई जितेंद्र के साथ बाड़े में सो रहा था।

तभी वहां पर धर्मेन्द्र यादव, विनोद, मनोज व अमोल सिंह आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद इन लोगों ने सरिया व कुल्हाड़ी से हम लोगों पर हमला बोल दिया। घटना में भाई जितेंद्र व पिता सहित अन्य लोग घायल हुए है।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर 3 आरोपियों धर्मेद्र, अमोल व विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मनोज अभी फरार है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!