शिवपुरी: जिले की पोहरी थाना पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पोहरी थाना क्षेत्र के भैंसदा गांव से आरोपी ने एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसे श्योपुर जिले के करहाल थाना क्षेत्र के दांती गांव ले गया जहां आरोपी ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए अपहृत किशोरी को आरोपी के गांव दांती से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
14 वर्षीय किशोरी को अपहृत कर ले गया था आरोपी:
जानकारी के अनुसार 18 मई 2024 को पोहरी थाने पहुंचे फरियादी ने बताया कि वह 2 मई को रिश्तेदारी में हुई गर्मी में शामिल होने के लिए करहाल थाना क्षेत्र के गोरस गांव चला गया था। जब 5 मई को लौट कर आया तो उसे पता चला कि 2 मई को मंगल आदिवासी उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पीड़ित ने बताया कि वह इतने दिनों तक अपनी लड़की को खोजता रहा है जिसके बाद जब सुराग नहीं मिला तो शिकायत थाने पर दर्ज कराई पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर ही किशोरी को आरोपी के चंगुल से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी ने अपने बयानों में आरोपी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई जिस पर आरोपी के खिलाफ धाराओं में इजाफा कर। आरोपी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment