शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के कैरूआ गांव से नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे अगवा कर उसे गुजरात के अहमदाबाद लेजाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
मां थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी:
जानकारी के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के कैरुआ गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में अचानक घर से गायब हो गई। नाबालिग की मां ने इसकी शिकायत मगरौनी चौकी में दर्ज कराते हुए गांव के ही करूआ आदिवासी पर नाबालिग को अगवा कर ले जाने का संदेह जताया था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
1000 किलोमीटर दूर अहमदाबाद से बेटी को घर लाई मां:
इसी दौरान पता चला कि आरोपी करूआ पुत्र छोटू आदिवासी उम्र 21 साल निवासी कैरूआ ने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे अगवा कर गुजरात के अहमदाबाद ले गया जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह से आरोपी के चंगुल से मुक्त हुई और मां को फोन कर आप बीती सुनाई जिसके बाद मां अहमदाबाद पहुंची और बेटी को लेकर थाने आई जहां किशोरी ने युवक पर अपहरण कर कई बार दुष्कर्म करने की बात पुलिस को बताई पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और अपहरण के मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी पुलिस ने कल आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा कर कई बार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment