शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के आरटीओ बेरियल पर कुछ लोगों ने बस ड्राइवर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ड्राइवर के साथ मारपीट पुलिस की मौजदगी में हुई। बताया गया है कि बस की चपेट में एक दिव्यांग की ट्राई साइकिल आ गई थी। लेकिन बस ड्राइवर मौके से बस को भगा लाया। इसके बाद बाइक सवार कुछ लोगों ने दिनारा बेरियर के पास बस रोककर बस ड्राइवर की मारपीट कर दी। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बस (MP33P0975) चंदेरी से झांसी जा रही थी। बस में कोई सवारी नहीं थी। इसी दौरान बस दवरा गांव के होकर गुजर रही थी। इसी दौरान एक दिव्यांग बद्री प्रसाद यादव ट्राइसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। तभी दिव्यांग की ट्राइ साइकिल बस की चपेट में आ गई थी।
जिससे दिव्यांग बद्री प्रसाद यादव गिरकर घायल हो गया। आरोप है कि बस ड्राइवर ने दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस को मौके से भगा ले गया। इसके बाद कुछ युवकों ने बाइक से बस का पीछा किया और बस को दिनारा आरटीओ बेरियर पर रोक लिया। इसके बाद बस ड्राइवर की पुलिस की मौजूदगी में जमकर मारपीट कर दी।
इधर झांसी के रहने बाले बस संचालक अमित शिवहरे ने बताया कि बस चंदेरी से झांसी चुनावी ड्यूटी में जा रही थी। दवरा गांव के पास बस के सामने एक सवारियों से भरी ऑटो सामने आ गई थी। जिसे बचाने के फेर में बस ड्राइवर सुशांत कुमार निवासी महुरानीपुर (यूपी) ने बस को सड़क के नीचे उतार दिया था।
इसी दौरान दिव्यांग का नियंत्रण ट्राई साइकिल से हट गया था। इसके बाद दिव्यांग की ट्राई साइकिल खड़ी बाइक से टकरा गई थी। जिससे दिव्यांग घायल हो गया था। बस ड्राइवर सुशांत ने बस रोक ली थी। कुछ लोगों ने बस में पत्थर मार दिए थे।
बस का फ्रंट का शीशा भी फूट गया था। इसके चलते ड्राइवर को बस सहित मौके से भागना पड़ा। इसके बाद कुछ बाइक सवारों ने पीछा कर दिनारा बेरियर के पास रुकी बस से ड्राइवर को उतार कर मारपीट कर दी। इस दौरान बस ड्राइवर से 15 हजार रूपये भी छीन लिए गए।
इसकी लिखित शिकायत दिनारा थाने में कर दी है। इस मामले में दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि सूचना मिलते ही बस को जब्त कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

अज्ञात लोगों ने ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा: बस के शीशे भी फोड़े, बस की चपेट में आने से दिव्यांग हो गया था घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment