शिवपुरी: जिले के जेएमएफसी न्यायालय करैरा के आदेश पर करैरा पुलिस ने आज गुरुवार को झांसी के सदर बाजार के रहने वाले आरोपी प्रतीक जैन पुत्र प्रदीप जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक करैरा तहसील के कालीपहाड़ी में रहने वाली सुखदेवी पत्नी अमर सिंह यादव को रुपयों की जरूरत पड़ने पर अपनी जमीन का सौदा प्रतीक पुत्र प्रदीप जैन को कर दिया था। लेकिन प्रतीक जैन ने साढ़े तीन लाख रुपए देकर सुखदेवी के स्वामित्व की जमीन की रजिस्ट्री इस शर्त पर करवाई थी कि जब वो पैसा वापस कर देगी तो जमीन उसको वापस कर दी जाएगी। इस दौरान सुखदेवी ने प्रतीक को उधार ली गई राशि वापस कर दी।अपनी जमीन वापस करने की बात कही।
जमीन की वापसी के लिए सलाट भी बुक हो गया, लेकिन प्रतीक उप पंजीयक के पास नहीं पहुंचा। इसके बाद सुखदेवी के पति अमर सिंह ने प्रतीक से बात की तो वह कहता रहा कि मैं रजिस्ट्री करा दूंगा और धोखा देता रहा। परिवादी के पति ने फोन पर कहा कि वह विक्रय पत्र का संपादन करा दे अथवा रूपया वापस कर दे तो प्रतीक ने परिवादी को रूपया वापस करने से मना कर दिया तथा धमकी दी कि वह रुपए वापस नही देगा, परिवादी को जो दिखे सो कर ले।
तब परिवादी ने एक लिखित शिकायत थाना प्रभारी करैरा को दी, लेकिन उन्होने शिकायती आवेदन लेकर प्राप्ति नहीं दी और न ही कोई कार्रवाई की। परिवादी ने पुन: 2 अगस्त 2023 को रजिस्ट्रर्ड डाक से थाना प्रभारी करैरा एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को शिकायत भेजी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब मजबूरन जेएमएफसी न्यायालय करैरा में इस्तगासा लगाया। अब न्यायालय आदेश पर प्रतीक जैन के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया।

न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज: जमीन बेचने के नाम पर राशि लेकर नहीं कर रहा था रजिस्ट्री / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment