शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परिच्छा हाईस्कूल के पास बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पोहरी अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोपाल जोगी पुत्र जीना जोगी उम्र 60 साल निवासी मारोरा अहीर थाना पोहरी ने पुलिस थाने पहुंचकर बताया कि मेरा भतीजा धर्मेन्द्र जोगी ग्राम परिच्छा में इलाज कराने आया था धर्मेन्द्र इलाज कराने के बाद दोपहर करीव समय 02.00 बजे लाल रंग के मेसी ट्रेक्टर से बैठकर ग्राम मारोरा अहीर जा रहा था। तभी परिच्छा हाईस्कूल के पास ट्रेक्टर चालक ने अपने ट्रेकर को तेजी व लापरवाही से चलाकर ट्रेक्टर को रोड़ के किनारे पलट दिया जिससे मेरे भतीजे धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश जोगी उम्र 24 साल की मौत हो गई वहीं ट्रेक्टर पर बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया है ट्रेक्टर चालक अपने ट्रेक्टर को मौके पर ही छोड़ कर भाग गया मौके पर 100 नम्बर गाड़ी आ गयी थी जो दोनों को अस्पताल पोहरी ले गये थे. अस्पताल पोहरी के डांक्टर ने धर्मेन्द्र जोगी को मृत घोषित कर दिया हैं.

परिच्छा हाईस्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत एक घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment