शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के बेदमऊ गांव में पत्थर के पाटों से बनी कच्चे मकान की छत ढहने से महिला सहित उसके तीन बच्चे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक 7 साल के मासूम बालक की जान चली गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार रन्नौद के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
बेदमऊ के रहने बाले श्रीकिशन पुत्र भरोसा चंदेल (30) वर्ष निवासी ग्राम बेदमऊ ने बताया कि शाम के वक्त वह घर से नहाने के लिये घर के बाहर हेडपम्प पर गया था घर के एक कमरे में मेरी पत्नि पूनम बाई व बेटा विवेक चंदेल व अंकित चंदेल और एक बेटी अनुष्का चंदेल खाना खा रहे थे।
कमरे की छत्त पाटोर (पत्थर) की थी। मुझे कमरे की पाटोर की छत्त के गिरने की आवाज आई थी। इसके बाद में भागकर घर के अंदर पहुंचा देखा तो पाटोर की छत्त गिर गई थी जिसके नीचे मेरी पत्नि पूनमबाई, बेटा विवेक चंदेल व अंकित चंदेल, बेटी अनुष्का दब गये थे।
पड़ोसियों को बुलाकर सभी को बाहर निकाला गया था। सभी इलाज के लिए रन्नौद के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने मेरे बेटे सात साल के बेटे विवेक चंदेल को मृत घोसित कर दिया। बता दें कि रन्नौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

कच्चे मकान की छत गिरने से मासूम की मौत: खाना खा रहे मां समेत तीन बच्चे दबे, तीन घायल अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment