शिवपुरी: करैरा के बगेधरी गांव में महुअर नदी से अवैध रेत उत्खनन चल रहा था। सरपंच की शिकायत पर खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन टीम आने की पहले ही भनक लगी तो माफिया पनडुब्बी निकालकर दूसरी तरफ ले गया। टीम बिना कार्रवाई चली गई। जैसे ही माफिया पनडुब्बी लाया तो टीम वापस लौटी और आग लगाकर पनडुब्बी फूंक डाली। हालांकि माफिया से जुड़े लोग मौके से भाग निकले थे।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बगेधरी के सरपंच ने शिकायत की थी कि महुअर नदी में पनडुब्बी से रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। खनिज विभाग शिवपुरी से माइनिंग इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास्तव स्टाफ के साथ पहुंचे। पहले पुलिस थाने पहुंचे जहां से सशस्त्र पुलिस बल की मांगा। इस दौरान करीब आधा घंटा व्यतीत हो गया। दोपहर 3 बजे मौके पहुंचे तो माफिया को पहले ही सूचना मिल चुकी थी और पनडुब्बी निकालकर दूसरी तरफ ले जा चुके थे।
ग्रामीणों से बातचीत कर पंचनामा बनाया और फिर शाम 5:30 बजे टीम वापस लौट गई। टीम के जाते ही पनडुब्बी को वापस घाट पर ले आया और उत्खनन शुरू कर दिया। पता चलते ही माइनिंग टीम पुलिस बल के साथ फिर से 7:30 बजे मौके पर पहुंच गई। लेकिन माफिया के लोग मौके से भाग चुके थे। माइनिंग टीम ने पनडुब्बी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी है।

पनडुब्बी लेकर गायब हुआ माफिया, खनिज विभाग की टीम ने दोबारा पहुंचकर फूंकी पनडुब्बी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment