Press "Enter" to skip to content

मंदिर से दर्शन कर लौट रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइकर्स ने उड़ाया, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एसपी कोठी के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइकर्स ने मंदिर से दर्शन कर लौट रही बुजुर्ग महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को टक्कर मार कर भाग रहे बाइकर्स को लोगों ने पकड़ लिया है। वहीं राहगीरों द्वारा महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां महिला का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार खाटू सिंह राठौड़ निवासी मनियर ने बताया कि उसकी मां सुशीला राठौर आज सुबह मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी तभी एसपी कोठी के पास एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलते हुए उसकी मां में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!