शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के खरेह गांव के पास रविवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी। इस घटना मेंघायल हुए बाइक सवार दो युवकों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमे एक युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीँ दूसरे घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
जानकारी के मुताबिक़ बदरवास थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी गांव का रहने बाला मनोज जाटव और रावसर गांव का रहने बाला मुंशी जाटव बाइक पर सवार होकर रविवार की रात कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खरेह गांव की पुलिया से टकरा गई थी। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर दोनों घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां मुंशी जाटव की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि मनोज जाटव का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब के नशे में दोस्त को बैठाकर दौड़ा रहा था बाइक, अचानक पुलिया से टकरा गई बाइक एक की मौत एक घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment