Press "Enter" to skip to content

जान से मारने युवक पर 3 फायर किए, चूके तो लाठी से पीटा, 6 नामजद और 3 अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: दिनारा में फोरलेन हाइवे किनारे एक ढाबे के पास 30 साल के युवक पर पहले कट्टे से तीन फायर किए। गोली से बचा तो युवक को पकड़कर लाठियों से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को झांसी भर्ती कराया है। पुलिस ने 6 नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास सहित मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। नीलेश (30) पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम अंबारी शनिवार की रात 9 बजे न्यू दीपू ढाबे पर था। इसी दौरान सतेंद्र यादव ने कट्टे से एक-एक करके तीन फायर कर दिए। लेकिन नीलेश यादव गोली से बच गया।

इसके बाद अशोक यादव, रवि यादव, सतेंद्र यादव, राजा यादव, रितिक यादव, हसीन यादव सहित तीन अज्ञात ने नीलेश की लाठी व डंडों से बुरी तरह मारपीट कर दी। सतेंद्र को झांसी भर्ती कराया है, पुलिस ने 6 के नामजद व तीन अज्ञात पर अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!