Press "Enter" to skip to content

गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप के दूसरे दिवस का आयोजन: कल से सुबह 7 से 11 तक रहेगा समय, एक घंटा बढ़ाया गया / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के रातोर रोड पर स्थित गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप के दूसरे दिवस का शानदार आयोजन हुआ. इस समर केम्प में 6 ग्रुप में कुल 178 बच्चों ने भाग लिया. जिसमें 142 बच्चे कक्षा 1 से 12 वीं तक और 36 बच्चे कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के रहे.

आज दूसरे दिन के केम्प में स्विमिंग,आर्चरी,घुड़सवारी के साथ जॉर्बिग रोलर पानी में चलाया जाएगा। इस समर कैंप में शिवपुरी शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया हैं। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे घर पर रहते हैं इसलिए गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल ने यह समर केम्प चालू किया और समर कैंप का आयोजन किया. जिसमें अब तीसरे दिन से बच्चे  सुबह 7 बजे से 11 तक आनंद ले सकेंगे अभी यह समय 10  बजे तक का था.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!