Press "Enter" to skip to content

खोड़ गांव में 2 बाईकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मामा की मौत भांजा ग्वालियर रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खोड़ गांव में बीती रात 2 बाईकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक बाइक पर सवार मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया वहीं बेहतर इलाज के लिए एक युवक को ग्वालियर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र साहू निवासी करौटा थाना करैरा ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र साहू और भांजा आकाश साहू खोड़ गांव से खनियांधाना जा रहे थे तभी खोड़ गांव में सामने से आ रही बाइक से उसके भाई की बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में उसके भाई जितेन्द्र साहू ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल शिवपुरी में दम तोड दिया वहीं उसके भांजे आकाश साहू को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।शिवपुरी अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!